| 03.12.2008 | 15:00 UTC
भारत-पाक तनाव कम करने के लक्ष्य से राइस नई दिल्ली में
मुंबई में मीडिया के अनुसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन में 8 किलो विस्फोट सामग्री बरामद की है. मुंबई के सहायक-कमिशनर बापू दोमरे ने बताया कि चार-चार किलो के दो बम मिल जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है. देश भर में लोग मोमबत्तियां जला कर मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को याद कर रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री कॉन्डोलिसा राइस दिल्ली की यात्रा पर हैं जहां उन्होंने पाकिस्तान से तुरंत और दृढ़ कार्रवाई की अपील की ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव कम हो. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा कि भारत जिन 20 आतंकवादियों की मांग कर रहा है उन पर पाकिस्तान में ही मुकद्दमा चलाया जाएगा. साथ ही ज़रदारी ने कहा है कि भारत ने इस बात से पुख्ता सुबूत पेश नहीं किये हैं जिससे यह पता चले कि मुंबई हमलों में पाकिस्तान शामिल था. इस्लामाबाद की तरफ से हमलों की जांच के लिए संयुक्त आयोग के गठन का प्रस्ताव पेश किया गया है.










