1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

खेल खिलाड़ी  | 20.03.2010

ख़राब गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग से हारे: गांगुली

 

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने राजस्थान रॉयल्स के हाथों 34 रन की हार का ठीकरा गेंदबाजों और ख़राब फ़ील्डिंग पर फोड़ा. गांगुली ने कहा कि गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं कर पाए और फ़ील्डिंग भी औसत थी.

 

मैच के बाद गांगुली ने कहा, "आज हमारी गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ नहीं थी. यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था. हमारी फ़ील्डिंग को भी अच्छा नहीं कहा जा सकता." राजस्थान रॉयल्स के 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को बल्लेबाज़ी करते हुए काफ़ी दिक़्कत हुई और टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन ही बना सकी. पहली जीत मिलीBildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift:  पहली जीत मिली

केकेआर के कप्तान ने कहा कि गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी जिससे बल्लेबाजी करते हुए परेशानी हो रही थी. "गेंद रुक कर आ ही थी जिससे बल्लेबाज़ी करते हुए दिक़्कत आई. राजस्थान की टीम काफी अच्छा खेली." पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि अब उन्हें आने वाले मैचों में अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देना होगा जबकि बल्लेबाज़ी में बीच के ओवरों में ज़्यादा बाउंड्री लगाने की रणनीति बनानी होगी.

आईपीएल 1 की विजेता और आईपीएल 3 में पहला मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने टूर्नामेंट में पहली जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को दिया है. वॉर्न ने कहा कि टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत काफ़ी साधारण रही है.

यह शर्मनाक था लेकिन टीम कड़ी मेहनत कर रही है और उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है.  कोलकाता के ख़िलाफ़ मैच में खिलाड़ियों ने अच्छा जज़्बा दिखाया है. वॉर्न ने उम्मीद जताई है कि आने वाले मैचों में भी उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने कहा कि मैच की पहली गेंद पर माइकल लैंब का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद फैज़ फ़ज़ल ने अच्छी पारी खेली. वॉर्न ने बताया कि फ़ज़ल ने अभिषेक झुनझुनवाला और एडम वोजेस के लिए अच्छा मंच तैयार किया. वार्न के मुताबिक़ टॉस जीतना काफ़ी अच्छा रहा क्योंकि बाद में बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था.

रॉयल्स की ओर से 36 गेंद में 45 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ़ द मैच बने झुनझुनवाला ने कहा कि बल्लेबाज़ी करना थोड़ा मुश्किल था. गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी इसलिए उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करने और बीच बीच में बाउंड्री लगाने को तरजीह दी.

 

सौजन्य: वेबदुनिया (संपादन: एस गौड़)

 

हमें लिखें »आर्टिकल भेजें »प्रिंट करें »

Weitere Schlagzeilen

 


 
सचिन तेंदुलकर

20 वर्षों का बेहतरीन प्रदर्शन

  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.